तोमर प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की हरिद्वार टीम ने पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार, 30 अप्रैल — आज तोमर प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की हरिद्वार इकाई ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घटना को लेकर टीम ने गहरा शोक व्यक्त किया और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर कंपनी के कई कर्मचारी, अधिकारी और तैनात सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ मिलकर ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शहीदों के परिजनों को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करें।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम एक भावुक वातावरण में संपन्न हुआ,