हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल झपट्टा गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
रुड़की: एसएसपी हरिद्वार के सख्त नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने रुड़की क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल झपट्टा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 5 घटनाओं का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी और लूटे गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
कुछ दिन पूर्व रुड़की क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की एक के बाद एक घटनाओं के बाद एसएसपी हरिद्वार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशानुसार रुड़की पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और घटनास्थलों व मुख्य रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ पुराने अपराधियों से पूछताछ कर गहन छानबीन की।
पुलिस की इस मुस्तैद कार्यवाही में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों –
जुनैद पुत्र इसरार (उम्र 23 वर्ष)
अनस पुत्र सगीर (उम्र 20 वर्ष)
दानिश पुत्र इरफान (उम्र 19 वर्ष)
को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी ग्राम मेवड़ कला, थाना कलियर, हरिद्वार के निवासी हैं।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास:
तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं।
अनस के खिलाफ पिरान कलियर व रुड़की में चोरी व अवैध हथियारों से जुड़े चार मुकदमे दर्ज हैं।
जुनैद के खिलाफ लूट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
दानिश के खिलाफ चोरी और अन्य अपराधों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी:
5 मोबाइल फोन
1 बाइक
1 स्कूटी
1 पर्स
चाबियों का गुच्छा
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है।